2020/07/01

सुशांत के बाद अब bhojpuri actress रानी चैटर्जी ने लिखा-मैं सुसाइड कर लूंगी

Sushant Singh Rajput ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी और अब bhojpuri सिनेमा की जानी-मानी actress रानी चटर्जी इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं। कुछ लोग social media पर उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा है कि एक शख्स की वजह से वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं और अब मुझमें हिम्मत नहीं बची हैं। मैं सुसाइड कर लूंगी। 

रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक Instagram अकाउंट पर एक post साझा किया है। इस post में उन्होंने एक शख्स की तस्वीर और उसके पोस्ट्स को भी साझा किया है। इस शख्स का नाम धनंजय सिंह है। रानी चटर्जी ने परेशान होकर अपने पोस्ट में लिखा, 'depression से मैं बहुत ज्यादा अब परेशान हो चुकी हूं अक्सर मैं मजबूत और सकारात्मक बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है। यह आदमी कई सालो से मेरे बारे में न जाने कितनी गंदी-गंदी बातें Facebook पर लिख रहा है।' 

रानी चटर्जी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'मैंने बहुत नजरअंदाज करने की कोशिश की, मैंने कई लोगों से बात की पर सभी ने कहा कि नजरअंदाज करो पर मैं भी तो इंसान हूं। मैं मोटी हूं मैं बुढ़िया हूं या मैं कोई काम करती हूं तो यह इतनी भद्दी बातें लिखता है, लोग मुझे यह सब भेजते है और कहते है नजरअंदाज करो, लेकिन अब मुझसे ये नहीं हो सकता।'

रानी ने आगे लिखा है, 'मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हों चुकी हूं मानसिक तनाव से गुजर रही हूं। यह शायद चाहता है कि में अपनी जान दे दूं, इसकी वजह से मेरी निजी जिंदगी में बहुत तनाव है। मुंबई पुलिस से ये मेरा अनुरोध है कि अगर मैं कुछ कर लेती ही तो इसका जिम्मेदार धनंजय सिंह होगा। मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की थी पर वहां पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है, पर मैं ये जानती हूं यह सिर्फ मेरे लिए ही लिखता है।' 

आखिरी में रानी चटर्जी ने लिखा, 'इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी-गंदी गालियां लिखते हैं और यह उसके मजे लेता है। मैं हताश हो चुकी हूं, मुझमें अब हिम्मत नहीं बची, इसकी वजह से मैं आत्महत्या कर लूंगी, क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं इसकी वजह से कई सालो सें। अब और नहीं होता बर्दाश्त।' सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 


Input-jagran