BIHAR-छपरा अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के सदस्यों ने स्थानीय पंचमंदिर में पौधारोपण एवं पूजा अर्चना कर अपने नए सत्र का शुभारंभ किया।साथ हीं 01 जुलाई को doctor day के अवसर पर लियो club छपरा सारण के chairperson लायन डॉ. एन.के. द्विवेदी, लायन डॉ. एस. के. पांडे, लायन डॉ. अनिल सिंह, डॉ.बी. के. सिन्हा, डॉक्टर संजय कुमार आदि चिकित्सकों को क्लब की ओर से सम्मानित भी किया गया। मौके पर लियो क्लब के नवचयनीत अध्यक्ष लियो धनंजय, उपाध्यक्ष लियो सोनू सिंह, सचिव लियो चंदन, कोषाध्यक्ष लियो हर्ष राज, लियो अमन, लियो कान्हा एवं लियो चेयरपर्सन लायन डॉ. एन. के. द्विवेदी मौजुद थें।उक्त जानकारी लिओ क्लब के. पी.आर.ओ. रोहन कुमार रिंकू ने दी।
रिपोर्ट-संजय कुमार SINGH