तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के एनएलसी इंडिया लिमिटेड के thermal point में बुधवार को boiler फटने के बाद 6 लोगों की मौत हो गई और 17 श्रमिक घायल हो गए हैं। कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। News agency PTI के मुताबिक, thermal power station-2 की पांचवीं इकाई से दुर्घटना की सूचना मिली थी, जब श्रमिक सुबह ऑपरेशन शुरू करने की प्रक्रिया में थे। News agency की रिपोर्ट में कहा गया है कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है और 17 अन्य को चोटें आई हैं। अधिकारी ने कहा कि घायलों को राज्य की राजधानी चेन्नई के एक Hospital ले जाया गया है।