2020/07/01

हल्के गीले बालों में मैगजीन के कवर पेज पर छाईं अनुष्का शर्मा, फोटोशूट में दिखाया HOT अंदाज

अनुष्का शर्मा ने वोग फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अनुष्का शर्मा बेहद खूबसूरत है और ये बात अक्सर उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर पता चलती हैं। अक्सर उनका नो मेकअप लुक के साथ ही साथ उनका सेक्सी, हॉट और बिंदास लुक दिख जाता है।वोग मैगजीन के कवर पेज पर ब्लू कलर की स्विमिंग कॉस्टयूम पहने अनुष्का बेहद ही खूबसूरत लग रही है। फोटो में वह पानी में बैठी हुई बहुत हॉट पोज दे रही हैं।  हल्के गीले बालों में कराए गए फोटोशूट में अनुष्का बेहद बोल्ड लुक दे रही हैं।  मैगजीन के कवर पर छाईं अनुष्का का लुक देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें इससे पहले भी अनुष्का कई बार गीले बालों में हॉट पोज देककर अपने फैंस का दिल जीत चुकी हैं।