2020/07/30

बिहार-PMCH में विक्षिप्त युवती के साथ गैंगरेप, शराब पिलाकर दरिंन्दों ने किया रेप

BIHAR-PATNA PMCH में मानसिक विक्ष्रिप्त युवती के साथ गैंगरेप की घटना की खबर इस वक्त आ रही हैं।बुधवार की सुबह मानसिक विक्षिप्त युवती शराब के नशे में नग्न अवस्था में मिली जो हड़कंप मच गया रास्ते मे जाते एक समाजसेवी उस युवती देखा।


 समाजसेवी ने युवती से बात करनी चाही तो मानसिक स्थिति अच्छी नहीं होते हुए भी उसने बताया कि कैसे दरिंदों ने रेप किया है। वह हाथ के इशारे से सबकुछ बयां कर रही थी। समाजसेवी ने उसे कपड़े पहनाए। फिर PMCH के TOP प्रभारी को सूचना दी। सभी को कॉल किया सूचना भी दिया लेकिन कोई युवती को देखने तक नही आया।कोई इलाज के लिए भर्ती तक नही किया।

शाम को एक महिला समाजसेवी तब्बसुम अली की मदद से युवती का मेडिकल जांच करायी गयी है। अब मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। मिली जानकारी के अनुसार मानसिक विक्षिप्त युवती पिछले 10 दिनों से PMCH परिसर में घूम रही थी, लेकिन किसी ने उसे लावारिस वार्ड में भर्ती कराना सही नहीं समझा।