DESK-WEST BANGAL CONGRESS के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया. पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी. सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक PRIVATE HOSPITAL में इलाज भी चल रहा था. हालांकि HOSPITAL में सोमेन मित्रा का 78 साल की उम्र में निधन हो गया.
HOSPITAL के सूत्रों ने बताया कि मित्रा को कुछ दिनों पहले ही किडनी की बीमारी के कारण HOSPITAL में भर्ती कराया गया था. हालांकि कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली. वहीं उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था. इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी.