शहर के पेठियागाछी बांध के पास अवैध कारोबार की सूचना पर बुधवार शाम छापेमारी करने पहुंचे टाइगर मोबाइल अनिल कुमार के साथ बदमाशों ने मारपीट की। इस दौरान टाइगर मोबाइल की सरकारी pistol भी छीन ली। नगर पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नगर थाना का सेक्टर मोबाइल अनिल कुमार एक झोपड़ी में छापेमारी करने गया था। जहां पर बदमाशों ने उसे अकेला पाकर घेर लिया।घटना के बाद बदमाश वहां से फरार हो गये। Police पूरी मामलों को लेकर जांच में जुटी हुई।