बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं।
पीड़ित नाबलिंग समेत उसके परिजनों ने बुधवार की सुबह बाराहाट थाना आकर आपबीती सुनाई और 3 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कराया हैं।
पीड़िता ने बताया कि वह गत 26 जुलाई की रात घर में अकेली थी। जैसे ही घर से बाहर निकली तो गांव के ही 3 युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और बहिया लेकर चला गये। जहां जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।रेप के बाद नाबलिंग लड़की को धमका के चला गया की किसी को मत बताना।नाबलिंग लड़की घर पहुंची और अपने परिजनों को सब बात बताया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।