2020/07/24

Kanpur kidnapping-मर्डर केस में CM योगी का बड़ा एक्शन, IPS समेत 4 अफसर निलंबित

UP-कानपुर में lab assistant संजीत यादव के अपहरण और हत्या के मामले में chief minister योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम योगी ने आईपीएस अफसर अपर्णा गुप्ता, तत्कालीन  Deputy SP  मनोज गुप्ता समेत चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. प्रदेश में बढ़ते क्राइम से CM योगी नाराज हैं और कई अफसरों पर कार्रवाई हो सकती है.

पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही एकदम साफ नजर आ रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ बर्रा और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया. इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई थी और उन्होंने IPS officerसमेत चार police अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.