BIHAR-ARWAL-कुर्था कोरोना वायरस बीमारी को लेकर जिले के आला अधिकारी से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी लगातार दुकानदारों को लॉकडाउन का पालन करने का सख्त निर्देश दे रहे हैं।
उसके बावजूद भी कई दुकानदार lockdown का उल्लंघन करके खुलेआम दुकान पर भीड़ लगा कर ग्राहकों को सामान दे रहे थे उसी दौरान बृहस्पतिवार को डी सी एल आर ब्रजकिशोर पांडे ने दो दुकानदारों को दुकान खुले पाए जाने पर सील कर दिया गया।
इस संबंध में DCLR ब्रजकिशोर पांडे ने बताया कि LOCKDOWN के उल्लंघन करने पर दो दुकान को सील कर दिया गया है वही सभी दुकानदारों को लॉक डाउन का पालन करते हुए SOCIAL DISTANCE एवं mask पहने की सख्त निर्देश दिया ।
वही Mask ना पहनने वाले पर जुर्माना के साथ-साथ कठोर कार्रवाई करने की बात कही इस मौके पर अंचलाधिकारी मनोज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट