2020/07/24

बिहार स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने राजव्यापी प्रदर्शन आयोजित किया है

BIHAR-ARAWAL-कोरोना महामारी के मामले में जांच और इलाज तथा अस्पताल को चुस्त दुरुस्त करने के मामले में बिहार एकदम नकारा है.  वही स्वास्थ्य मंत्री हैं,  जब चमकी बुखार से बच्चे मर रहे थे और वे क्रिकेट के स्कोर जानने में व्यस्त रह रहे थे. 

ऐसे लोग जिनसे विभाग संभल नहीं रहा है. इन्हीं के पदाधिकारी भी इलाज और जांच के अभाव में मारे जा रहे हैं.आम आदमी के लिए और भी भारी संकट है. इनके देख रेख में अस्पताल में 36 घंटा तक लाश पड़ी रह जा रही है.  ऐसे विभाग के मंत्री को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का अधिकार नहीं है.  

उन्हें फौरन बर्खास्त किया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री नकारा सवस्थ मंत्री मंगल पांडेय को तत्काल बर्खास्त करें. उपरोक्त बातें कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव महानंद ने कही.

बिहार में कोरोना महामारी इलाज के सवाल पर और इनमें लापरवाही करने वाले स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने सवाल पर राज्यव्यपी कार्यक्रम के तहत अरवल में कार्यक्रम किया गया.

बिहार में इलाज की व्यवस्था बेहतर हो, जांच की संख्या बढ़ाई जाए,  अस्पताल को चुस्त-दुरुस्त किए जाए , जिला के अस्पताल में आईसीयू एवं जांच और इलाज की पुख्ता व्यवस्था किया जाए समेत कई मांगों को लेकर अरवल जिला के कई गांवों में एवं जिला मुख्यालय में धरना एवं प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया.

अरवल में जिला सचिव महानंद, राज्य कमिटी सदस्य रविन्द्र यादव, राम कुमार सिन्हा, सुएब आलम, बिजय सिंह, बीरबल सिंह, पूर्व मुखिया उमैर अंसारी, अरविंद, मंतोष, मो.  सगीर समेत कई लोग शामिल हुए.वहीं कलेर, करपी एवं कुर्था में भी कार्यक्रम किये गए. कलेर में जितेंद्र यादव, करपी में उपेंद्र पासवान तथा कुर्था में अवधेश यादव एवं महेश यादव ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया.

अरवल से आजाद खान की रिपोर्ट