2020/07/24

बिहार-पत्नी लगाती थी नामर्द होने का आरोप, ससुराल में मिली पति की लाश

BIHAR-सासाराम. ससुराल गए एक युवक का शव पोखर से बरामद हुआ है. मामले में मृतक की पत्नी और सास-ससुर गिरफ्तार (Arrest) कर लिए गए हैं. हत्या का यह मामला सासाराम (Sasaram) के दिनारा थाना अंतर्गत इंदौर गांव का है. 

मारे गए शख्स की पहचान jawahar Pal  (25) के रूप में की गई है. वह करगहर के पहाड़ी गांव का रहने वाला था. ससुराल में जवाहर का शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

 मृतक के घर वालों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी नीलू देवी, सास और ससुर विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक के परिजन का कहना है कि जवाहर पाल की पत्नी अपने पति पर नामर्द होने का आरोप लगाती थी. जिसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई. पिछले दिनों जवाहर अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया हुआ था. लेकिन इसी बीच जवाहर का ससुराल में पोखर से मिला. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 

Police मामले की छानबीन में लगी हुई है. शव को postmortem के लिए सासाराम के Sadar Hospital भेज दिया गया.