मृतक के सिर सहित शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। शव की पहचान कर ली गई है। मृतक जयनगर के बस्ती पंचायत स्थित राजपुताना मोहल्ले के वार्ड सात निवासी स्व. मो. सलीम का 28 वर्षीय पुत्र मो. रफीक बताया जा रहा है।
शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही जयनगर अपर थानाध्यक्ष एसएन सारंग के साथ ही rail police भी मौके पर पहुंच चुकी है। छानबीन और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।