2020/07/24

Samastipur-Darbhanga रूट पर train की आवाजाही बंद,कई express train का रूट बदला

Bihar में से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं जो बाढ़ का पानी पुल तक आ गया।इस वजह से कई train का असर पड़ा हैं।  केil Railway track डूबने के कारण Delhi से Bihar  जाने वाली कई train के रूट में बदलाव किए गए हैं.

समस्तीपुर-दरभंगा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई है. Samastipur रेल मंडल के Hayaghat स्टेशन के पास स्थित पूल संख्या 16 पर कोसी नदी का पानी आ गया है.

समस्तीपुर-दरभंगा रेलमार्ग पर अगले आदेश तक ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया है. पुल पर बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी किया गया है.

तीनों ट्रेनों को डायवर्ट करके दरभंगा से वाया सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर होकर चलाया जा रहा है. ये ट्रेनें अगले आदेश तक समस्तीपुर होकर नहीं गुजरेंगी. रेलवे ने कहा है कि जो यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहते हैं वे टिकट वापस करा सकते हैं.

ट्रेन संख्या 02565 दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली बिहार सम्पर्क क्रांति, 
04673/04649 जयनगर से अमृतसर शहीद/सरयू यमुना एक्सप्रेस,
 01062 दरभंगा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली पवन एक्सप्रेस हैं।