2020/07/24

lockdown के बीच BIhar में युवती से गैंगरेप, video बनाकर किया viral

BIHAR-SIWAN-तरैया थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव निवासी एक नाबालिग युवती से बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है।जिसको लेकर युवती ने थाने में तीन नामजद सहित चार अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई है।

जिसमें छपिया गांव निवासी अजित कुमार सिंह,राजू गिरी एवं रूपेश कुमार सिंह सहित चार अज्ञात को आरोपित की है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि युवती तरैया बाजार से अपने माँ का दवा लेकर पैदल अपने घर जा रही थी।

जैसे ही बैताल बाबा पीपल के पास पहुँची कि पक्ष्चिम के तरफ से दो motorcycle पर चार सवार आदमी आए एवं मेरे बगल से ही पूरब की तरफ चले गए।कुछ ही देर बाद पूरब के तरफ से वही चारों आदमी आए और मुझे आगे से घेर लिये एवं अपने गमछा से मेरा मुँह दबाकर अपने motorcycle पर बैठा लिए।

मैं काफी चिल्लाने लगी लेकिन मुझे चेमनी के रास्ते अनजान जगह पर लेकर चले गए।जहाँ सभी ने मेरे साथ बारी-बारी से बलात्कार किये एवं उसी में से एक व्यक्ति मेरा video बनाने लगा।वह व्यक्ति मेरा वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया है।

घटना 17 जुलाई को हुआ है।लड़की ड़र के कारण किसी को नही बताई लेकिन अपने माँ को 22 जुलाई को घटना के बारे में बताई तो लोगों ने थाना में आवेदन दिया।

जिसके आलोक में 23 जुलाई को FIR दर्ज कर ली गयी है।घटना के जानकारी पर विधायक ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया।