लौटते समय मां को लगा कि बेटी पीछे से आ जाएगी। इस कारण महिला घर लौट आई। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार किशोरी की खोजबीन में जुट गया। उसी दौरान ग्रामीणों ने खंधा में एक लाश मिलने की सूचना दी। परिजन ने किशोरी की पहचान की।
परिजन आशंका जता रहे हैं कि बदमाशों ने गैंगरेप के बाद किशोरी की हत्या की है। घटना का कारण पीडीएस दुकानदार से अनाज नहीं देने का विवाद बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
मृतक के भाई ने बताया कि मां के साथ बहन सुबह घर से निकली थी। मां यह सोचकर लौट आई कि बेटी पीछे से आ जाएगी। मगर बहन नहीं लौटी। कुछ देर बाद उसकी लाश खंधा स्थित एक बोरिंग के कमरे में मिली।
मौके पर कुछ डिस्पोजल ग्लास भी मिले, जिसमें शराब का अंश बताया जा रहा है। किशोरी की लाश मिलने के बाद गांव में परिवार की चीख-पुकार गूंजने लगी। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जाएगा । पुलिस इस घटना के जांच कर रही है।