जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शमशाद बेगूसराय का रहने वाला है और लंबे समय से मेरठ में रह रहा था।
शमशाद पर आरोप है कि उसने बतौर पत्नी साथ रह रही एक महिला और उसकी करीब 10 साल की बेटी की चार महीने पहले हत्या कर घर में ही फर्श के नीचे दबा दिया था और फरार हो गया था। पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
मामला-शमशाद ने गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और उसके बाद शादी कर मेरठ में रहने लगा। कहा जा रहा है कि शमशाद ने धर्म के बारे में झूठ बाेलकर अमित बन महिला से दोस्ती और फिर शादी की।
जब इसका खुलासा हुआ तो शमशाद और उसकी पत्नी तथा अन्य लोगों ने मिलकर महिला व बेटी की हत्या कर दी। फिर शव काे घर के अंदर ही दफना दिया। इस बीच महिला की सहेली को फोन बंद होने से शक हुआ। उसने थाना मां-बेटी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।