दक्षिण दिल्ली के कोविड केयर सेंटर में हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया. इस मामले में दक्षिण दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने नाबालिग पर यौन हमला किया, जबकि दूसरे आरोपी ने इस वारदात में उसकी मदद की.
पीड़िता और आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.