2020/07/09

बिहार से बड़ी खबर समस्तीपुर में मनमोहन झा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

BIHAR SAMASTIPUR-मुफस्सिल थाना के sonbharsha chowk पर Thursday की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सरायरंजन थाना के slempur निवासी dipti narayan jha के 30 वर्षीय पुत्र manmohan jha के रूप में की गई है। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे सदर dsp pritish kumar, नगर थानाघ्यक्ष sitaram prashad मामले की छानबीन में जुटे है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात के वक़्त Manmohan मित्र के साथ sonbharsha chowk पर सब्ज़ी ख़रीदकर keshav pandey के साथ घर लौट रहा था। तभी 2 bike पर सवार 4 की संख्या में अपराधियों ने overtake कर उसपर अंधाधुंध फायरिंग की। जान बचाने के लिए वह sonbharsha chowk स्थित एक एक मकान में घुस गया। अपराधियों ने मकान के अंदर घुस कर उसे गोलियों से छलनी कर दिया। लगभग 20 round से अधिक फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पूरा इलाक़ा गोलियों की तरतराहट से गूंज उठा। चंद मिनट में घटना को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते भाग निकले। स्थानीय लोगों ने police को सूचना दी। आनन फ़ानन में युवक को hospital ले जाया गया। जहां doctor ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। आसपास के मकान में भी कई जगह गोलियों के निशान हैं। बता दें कि पांच वर्ष पूर्व अपराधियों ने manmohan  के छोटे भाई rupak kumar की भी हत्या कर दी थी। घटना में भू माफ़ियाओं का हाथ बताया जा रहा है। फिलहाल police कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सदर dsp ने बताया कि cctv फ़ुटेज खंगाला जा रहा है। police मामले की जांच में जुटी है।