DESK-चंडीगढ़-पंजाब के Jalandhar जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही हैं।जालंधर शहर के बस्ती शेख के अधीन पड़ते बड़ा बाजार में एक छात्र ने खुद को गोली मार कर Suicide कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने अपने पिता की लाईसेंसी रिवाल्वर से ही खुद को गोली मारी है. मृतक की पहचान मंथन शर्मा उर्फ़ मानिक पुत्र चंद्र शेखर निवासी बसती शेख बढ़ा बाज़ार के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि युवक डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था. परिवार वालों ने उसे पढ़ाई और अत्यधिक पबजी गेम खेलने को लेकर डांटा था. मृतक युवक के पिता की दवाईयों की दुकान है और वो शहर में आरएसएस के कार्यकर्ता भी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.