DESK-पूरे देश भर में कोरोना महामारी के बीच एक दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं।इतना ही नहीं एक फौजी ने यह काम किया हैं।देहरादून में एक युवती ने फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर कैंट थाना पुलिस ने फौजी के साथ उसके माता-पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता मूलरूप से चकराता के एक गांव की है। दून के कैंट क्षेत्र में वह अपने चाचा के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले एक विवाह समारोह में उसकी मुलाकात सचिन धीमान से हुई थी, जो कि फौज में है। वहीं दोनों में दोस्ती हुई और बातचीत करने लगे। एक रोज आरोपित ने युवती के सामने शादी के राजी कर दिया।
इसके बाद बीते वर्ष 10 सितंबर को सचिन उसे शादी करने का झांसा देकर भगाकर अपने गांव गरखेत टिहरी गढ़वाल ले गया। इसकी भनक जब गांव वालों को लगी तो पंचायत बैठी, जिसमें सचिन को युवती से शादी करने का फरमान सुनाया गया। तब सचिन ने शादी के लिए हामी भर दी और युवती उसके घर में रहने लगी। इसके बाद उसने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया, मगर शादी नहीं की। कुछ दिनों बाद वह ड्यूटी पर चला गया। इस बीच युवती गर्भवती भी हो गई।
युवती का यह भी आरोप है कि उसके माता-पिता मिलने के लिए पहुंचे, मगर सचिन के मां-बाप ने उसे मुलाकात नहीं करने दी। इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अप्रैल में युवती की तबीयत खराब होने पर सचिन के मां-बाप उसे दून लेकर आए और सिनर्जी HOSPITAL में भर्ती कराया।
इसके बाद चाचा उसे श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले आए। वहां 27 अप्रैल को युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। प्री-मैच्योर होने के कारण जिसकी 12 मई को मृत्यु हो गई। लॉकडाउन के कारण युवती उस समय केस नहीं कर पाई।लेकिन अब सचिन के साथ उसकी मां प्रभा व पिता रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।