2020/07/14

समस्तीपुर में करोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जगह को किया सील किया जा रहा है सेनीटाइज

BIHAR-SAMASTIPUR- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर करोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इन दोनों जगहों को सील कर दिया गया है। साथ ही वहां के अस्थाना मुखिया के द्वारा सैनिटाइजर से छिड़काव कराया जा रहा है। बता दें कि करोना से फैलने वाले वैश्विक महामारी तेजी से अपना पांव पसार रहे हैं। लगातार प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। वही प्रखंड क्षेत्र में लोग खुलेआम मटरगश्ती करते हैं। न तो सोशल डिस्टेंस का पालन करते हैं न ही फेस मास्क पहनकर बाहर निकलते हैं। जिससे बीमारी फैलने की खतरा और भी बढ़ रही है। शुरुआत में प्रशासन के द्वारा भी कड़ा रुख अपनाया गया था जिसके कारण लोग लॉक डाउन का पालन कर रहे थे। थोड़ी सी ढिल मिलते ही लोग खुलेआम लॉक डाउन का धज्जियां उड़ा रहे हैं। वही बिभूतिपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।