2020/07/28

दरभंगा से बड़ी खबर सड़क किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ित दंपती को पिकअप वैन ने कुचला

बिहार-दरभंगा - जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी के कोयलास्थान - चतरा के बीच मंगलवार की सुबह पीकप वैन ने सड़क के किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ित दंपती को कुचल दिया। 

जिससे उनकी मौत हो गई । मृतक की शिनाख्त कोयलास्थान गांव के सुरेन्द्र यादव एवं उनकी पत्नी परमशीला देवी के रूप में हुई है । घटना की जानकारी मिलने पर लोगों में अफरातफरी मच गई ।

 इधर धटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा - जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को घटनास्थल के समीप करीब चार घंटे तक जाम कर यातायात को ठप कर दिया । इसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे । जाम सुबह आठ बजे हटी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैं।