2020/07/28

समस्तीपुर से बड़ी खबर -नाव हादसा,हाईटेंशन तार के चपेट में आने से हुआ हादसा कई लोग लापता

BIHAR-SAMASTIPUR- में कल्याणपुर के नामापुर से एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां बागमती नदी में 8 लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए. ये लोग बांध पर सोने जा रहे थे, इस दौरान बीच में ही बिजली के तार की चपेट में आ गए. इस हादसे में 6 लोग करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए हैं.

गांव वाले दो लोगों के लापता होने की बात बता रहे हैं. सभी जख्मी लोगों को आनन-फानन में कल्याणपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. एक लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
 
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की देर रात नाव का लग्गी (बांस) 11000 वोल्ट के तार में सट जाने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर से जीरो किलो मीटर बांध पर नाव पर जाने के दौरान घटना हुई। 

इस संदर्भ में वार्ड सदस्य अनिल राय ने बताया कि नामापुर गांव में शांति नदी का पानी प्रवेश कर गया है। गांव में पानी आने के बाद लोग ऊंचे स्थान की तलाश में हैं।

 बताते हैं कि नामापुर गांव के ही आठ लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर आठ लोग जीरो किलो मीटर बांध पर जा रहे थे। नाव को खेने के लिए नाविक बड़ा सा बांस का लग्गी लिए था।

 रास्ते में 11 हजार बोल्ट के तार में बांस का लग्गी सट जाने से विद्युत प्रवाहित हो गया। जिससे 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए गए है। वही दो लोग बाढ़ के पानी में फेंका गए। उनका पता नहीं चल सका है।

 सूचना पर देर रात बीडीओ और एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल के पास पहुंच गई। रात और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण लापता लोगों की तलाश में परेशानी हो रही है।