BIHAR-कोरोना काल में दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव बदले गए हैं। उदय सिंह कुमावत को हटाकर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी प्रत्यय अमृत को दी गई है।
तबादला
- सुधीर कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रम संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार- जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग) को बिहार राज्य योजना पर्षद का मुख्य परामर्शी बनाया गया है। सुधीर जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार पर बने रहेंगे।
- उदय सिंह कुमावत, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग (अतिरिक्त प्रभार- महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, पटना) को अगले आदेश तक बिहार राज्य योजना पर्षद का परामर्शी बनाया गया है। इन्हें अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।
- प्रत्यय अमृत, प्रधान सचिव, ऊर्जा विभाग (अतिरिक्त प्रभार- अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड और प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग) को स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह रहेगा। अमृत अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।
- मिहिर कुमार को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आए हैं।
- अरुण कुमार सिंह, विकास आयुक्त को महानिदेश, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- एस सिद्धार्थ, प्रधान सचिव, वित्त विभाग को प्रधान सचिव, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नर्मदेश्वर लाल, सचिव उद्योग विभाग अपने पद पर बने रहेंगे।
- संजीव हंस, सचिव जल संसाधन विभाग (अतिरिक्त प्रभार-जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग और सचिव स्वास्थ्य विभाग) को सचिव, ऊर्जा विभाग और प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजीव जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग और सचिव स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं।