नवदंपती को थाने में आता देख पुलिसकर्मी भी चौंक गए और सोचने लगे आखिर ऐसा क्या हो गया जो इस शादी-शुदा जोड़े को मंडप से उठकर यहां आना पड़ा.
थाने पहुंचने के बाद दूल्हा- दुल्हन ने यह कहकर हर किसी को चौंका दिया वे दोनों यहां पुलिसकर्मियों का आर्शीवाद लेने आए हैं. नवदंपति ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिस तरह पुलिस लोगों की मदद कर रही है, वो बधाई के पात्र हैं.
पूरा समाज पुलिस विभाग पर गर्व कर रहा है. यही वजह है कि शादी के संपन्न होते ही दोनों कोरोना वॉरियर्स का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे.
यह घटना बागनान थाना के हिजलक गांव की है. पेशे से इंजीनियर अनीष माझी और संगीता की शादी रविवार रात को संपन्न हुई थी.