2020/07/28

लॉकडाउन के बीच कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा समस्तीपुर में फिर मिले 68 नए कोरोना पॉजिटिव

BIHAR-SAMASTIPUR-जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा। इससे लोगों में काफी दहशत है। 

सोमवार को कोरोना पॉजिटिव के 68 नए मामले सामने आए। जिले में कुल 21 केंद्रों में 18 पर सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत जांच हुई। इसमें विभिन्न केंद्रों पर 632 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। इसमें 54 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया। 

इसके अलावा 14 की रिपोर्ट पटना एम्स ने जारी की। इनमें समस्तीपुर के सात, पटोरी के चार और विभूतिपुर वारिसनगर व ताजपुर के एक-एक व्यक्ति संक्रमित बताए गए है। सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1020 हो गई है। इसमें से 14 की मौत हो चुकी है, जबकि 655 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 इससे अब जिले में 351 एक्टिव मरीज बचे हैं। एक्टिव मरीज में 320 को होम आइसोलेशन व 22 संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं नौ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।