2020/07/28

घर से नाराज हो कर बाहर गई नाबालिग, दरिंदों ने अपहरण कर किया रेप

DESK- Ranchi के बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से बाहर क्या निकली की सड़क पर मौजूद दंरिदो ने पहले नाबालिग का अपहरण किया और फिर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. 

घर से नाराज हो कर निकली 12 साल की नाबालिग बच्ची को एक घर से रविवार को बरामद किया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. नाबालिग के ही बयान में दुष्कर्म की बात सामने आई है. आरोपियों का Corona जांच भी कराया गया है.

नाबालिग के घर से गायब होने की जानकारी मिलते ही बरियातू थाने के police ने ताबड़तोड़ छापामारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और बच्ची को बरामद भी कर लिया, लेकिन तब तक दरिंदे उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुके थे.

बरियातू police के पास पीड़ित परिवार ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार देर शाम 12 साल की नाबालिग बच्ची माता-पिता से नाराज होकर घर से बाहर निकल गई है जिसके बाद police हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई.