बिहार के 15 जिलों के 93 प्रखंडों की 765 पंचायतों में करीब 24.42 लाख लोग प्रभावित हैं. जिसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों की हालत ज्यादा खराब है. सबसे ज्यादा दरभंगा जिला प्रभावित हुआ है, जहां 14 प्रखंडों में 8.87 लाख लोग विस्थापित हो गए. सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खगड़िया और सारण बाढ़ से प्रभावित हैं.
एनडीआरएफ की 17 टीमें और एसडीआरएफ की 8 टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई है. प्रभावित इलाके से अब तक 1.67 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.