मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विधानसभा क्षेत्र होने के नाते मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने डीजीपी एमवी राव को ट्वीट कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
उन्होंने लिखा कि यह सरासर अनुचित और शर्मनाक कृत्य है, जो बर्दाश्त के काबिल नहीं है। मामले की जांच करते हुए दोषी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें एवं सूचित करें।
उधर, साहेबगंज बरहेट के थाना प्रभारी का युवती के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी हरीश पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है। डीजीपी एमवी राव ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और उन्होंने दो दिनों के अंदर जांच पूरा करने का आदेश डीएसपी को दिया है।
मामला 22 जुलाई का है। युवती जो बरहेट की ही रहने वाली है वह रामू नाम के युवक से प्यार करती है। दोनों ने शादी कर ली और इसकी शिकायत राखी की मां ने थाना में की थी।
बरहेट थाना प्रभारी अपने वर्दी का रौब दिखाते हुए युवती को थाने बुलाया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इस मारपीट में युवती के मुंह से खून निकल गया। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।पीड़ित की मां ने दर्ज कराया था प्रेमप्रसंग का मामला।