2020/07/11

बड़ी खबर-फेसबुक फ्रेंड ने पांच दोस्तों संग नाबालिग किशोरी से किया गैंगरेप

UP के BANDA की एक किशोरी को उसके FB दोस्त ने प्रयागराज बुलाकर अपने दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। किशोरी से गैंगरेप की सूचना मिलते ही POLICE महकमे में हड़कंप मच गया। कर्नलगंज police ने Friday को छापेमारी करके प्रेमी सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का medical चेकअप कराया जा रहा है। इस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

प्रयागराज में कर्नलगंज police ने बताया कि banda की 17 वर्षीय दलित किशोरी अपने परिजनों से नाराज होकर प्रयागराज आ गई। गुरुवार सुबह वह अपने fb फ्रेंड कर्नलगंज के rahul yadav से मिली। rahul उसे लेकर संगम घुमाने गया। वहां नहाने के दौरान उसके दोस्त भी आ गए और किशोरी से छेड़खानी करने लगे। किशोरी ने विरोध किया तो उनके बीच गाली-गलौज शुरू हो गई।

पीड़िता ने police को बताया कि rahul उसे लेकर sangam से company बाग आया। इस दौरान एक पेड़ के नीचे लेकर उसे बैठा था तभी उसके दोस्त वहां पहुंच गए और किशोरी से बदतमीजी करने लगे।  किशोरी ने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़ लिए। आखिर में किसी तरह किशोरी अपने प्रेमी के साथ वहां से निकल गई।


किशोरी ने police को बताया कि Thursday रात में rahul ने उसे बुलाकर बक्शी बांध ले गया। वहीं पर उसके दोस्त भी आ गए। किशोरी के विरोध करने पर rahul ने धमकाया कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो उसको मार देंगे। इसके बाद rahul समेत उसके पांचों दोस्तों ने किशोरी से गैंगरेप किया। फिर धमकाते हुए चले गए।


गुरुवार रात करीब 10:30 बजे पीड़िता अकेली चिल्लाते रही। आरोपियों के फरार होने के बाद उसने  112 पर phone करके police को सूचना दी। थोड़ी देर में घटनास्थल पर दारागंज और कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। उसकी स्थिति देखकर police ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर रात में छापेमारी करके rahul yadav को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने कमला नेहरू अस्पताल के पास रहने वाले हिमांशु, दिव्यांशु, अमित और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया।

Hindustan