मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग अब तक इसके रोकथाम में कारगर हथियार साबित हुए हैं, मगर फिर भी लोग मास्क पहनने से गुरेज करते नजर आ रहे हैं।
पटना के कारगिल चौक पर बिना मास्क पहने ही कुछ युवती घूम रही थीं, तभी पुलिसवालों की नजर पड़ी। जैसे ही युवतियों की भी नजर पुलिसवालों पर पड़ी उन्होंने अपने फेस को दुपट्टे से ढक लिया। मगर यह तरीका काम नहीं आया और पुलिसवालों ने चालान काट दिया।
लेकिन पटना में पुलिसवाले ऐसे ही बिना मास्क पहने लोगों को बाज की नजर से ढूंढती फिर रही है। राजधानी पटना में बिना मास्क पहने लोगों के पुलिस दनादन चालान काट रही है।
बुधवार को पुलिस के सामने दुपट्टा रखना भी काम नहीं आया और कुछ युवतियों को चालान देना पड़ गया।