2020/07/23

पटना एम्स में कोरोना पेशेंट से संबंधित सूचना के लिए बनी हेल्प डेस्क, तीन हेल्फ नंबर जारी किया

BIHAR-पटना एम्स में कोरोना पेशेंट से संबंधित सूचना के लिए बनी हेल्प डेस्क, तीन हेल्फ नंबर जारी की हैं।

पटना एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों से संबंधित सूचना अब उनके परिजनों को 23 जुलाई से मिलने लगेगी।

 इसके लिए एम्स प्रशासन ने एक हेल्प डेस्क बनाई है। अस्पताल की ओर से तीन नम्बर भी जारी किए गए हैं। 

मोबाइल नम्बर पर 9470702184, 9470702235 और टेलीफोन नंबर 06122451070 पर कॉल कर परिजन मरीज की स्थिति के बारे में पता लगा सकेंगे। यह नम्बर रोज दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक संचालित रहेगा। 

इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक सीएम सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों को अपनों की चिंता होती थी, इसलिए हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की जा रही है।