UP-ये मामला हसनपुर कोतवाली इलाके के गांव करनपुर माफी का है. अमरोहा में शादी के 3 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने पति के घर पर से लूट कर भाग गई।
दुल्हन पति के घर से 2 लाख की नकदी और गहने लेकर फरार हो गई. शादी के घर में 3 दिन बाद ही मातम का माहौल हो गया. दूल्हे के परिवार वालों ने थाना में दिया हैं आवेदन।शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
जहां के रहने वाले कोपल सिंह की शादी उसके एक रिश्तेदार ने जबदा गांव के मलुआ की मदद से 70 हजार रुपये में कराई थी.
परिवारवालों को मलवा ने बताया कि दुल्हन लड़की का नाम निशा है. वह बनारस की रहने वाली है और उसका एक रिश्तेदार भी इस शादी के समारोह में शामिल हुआ था.
शादी के बाद निशा का रिश्तेदार और मलुआ शादी के लिए तैयार हुई रकम 70 हजार लेकर आ गए. जबकि लुटेरी दुल्हन जिसका नाम निशा बताया जा रहा है वह अपनी ससुराल करणपुर माफी गांव चली गई.
शादी 16 जुलाई को हुई थी और शादी के 2 दिन बाद 18 जुलाई की रात को लुटेरी दुल्हन निशा ने लूट की घटना को अंजाम दिया.
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी के घर में खुशियां गम में बदल गईं.
हसनपुर कोतवाली पुलिस से पूरे मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिख कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि महिला पहले से ही शादीशुदा है. फिलहाल पूरे माामले की जांच की जा रही है.