2020/07/23

पटना में 100 रुपये के विवाद में दिन-दहाड़े व्‍यवसायी की हत्‍या, राबड़ी ने कहा- राक्षस राज

BIHAR-पटना नगर के गाय घाट के पास एक सुधा डेयरी के बूथ संचालक व्‍यवसायी विनय तिवारी की अज्ञात अपराधियों  ने गोली मारकर हत्या कर दी।

 मृतक रोहतास जिला के निवासी थे। वे पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट में किराए के मकान में रहकर सुधा दूध का पार्लर चलाते थे।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राबडी देवी ने कहा कि यह बिहार में राक्षसी राज का साक्षात सबूत है। राबड़ी ने मृतक की बेटी का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि पटना में महज 100 रुपये के लिए सुधा बूथ के संचालक की दिन दहाड़े हत्या कर दी गयी। क्या मुख्‍यमंत्री जानते है विगत वर्ष अपराध के आंकड़ो में कितनी वृद्धि हुई है?
घटना का कारण पता नही चला हैं। हालांकि, मृतक की बेटी का कहना है कि इसके पीछे चांद नाम के एक युवक से सौ रुपये के छुट्छा के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद है। मृतक की बेटी ने बताया कि उस युवक ने हत्‍या की धमकी दी थी।