2020/07/23

बिहार में अलग अलग वारदात 3 शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

BIHAR-खगड़िया में जज के बॉडीगार्ड ने किया सुसाइड-खगड़िया के एक जज के बॉडीगार्ड ने सुबह-सुबह गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना पुलिस लाइन में हुई। मृतक सुरक्षाकर्मी बिरजू तांती बेगूसराय के कुरहा का रहने वाला था।


सारण में पेड़ से लटका मिला युवक का शव- सारण जिला के मढौरा के बहुआरा ननफर टोला में पेड़ से लटका एक युवक का शव मिला। उसकी पहचान ननफर टोला निवासी पंछी राय के दामाद व जवईनिया कदम टोला निवासी मकरध्वज राय के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।

नालंदा में चाकू गोदकर युवती की हत्‍या- नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड स्थित मानपुर थाना के मुस्तफापुर पलटपुरा में एक युवती की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गुाुवार की सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हत्‍या का आरोप गांव के जनवितरण प्रणाली के विक्रेता पर लगाया गया है।