2020/07/23

पटना से 58 विमान भरेंगे उड़ान, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु जाना अब होगा आसान

BIHAR-पटना से अब 58 विमानों का परिचालन हाेगा। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद एयरपाेर्ट प्रशासन ने नया शिड्यूल बुधवार की रात जारी कर दिया। यह शिड्यूल 24 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। पहले 24 जाेड़ी फ्लाइट का परिचालन हाे रहा था। 

नए शिड्यूल के अनुसार पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच अब 12 जाेड़ी विमानाें का परिचालन हाेगा। पहले 10 जाेड़ी थे। इसी तरह पटना से रांची, अहमदाबाद और चेन्नई के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू होगी।

 मुंबई और बेंगलुरु के लिए अब चार-चार विमान हाे गए। वहीं काेलकाता की 2 फ्लाइटाें का परिचालन शुरू हाे गया।

नए शिड्यूल में स्पाइस जेट के 3, इंडिगो के 4 और एयर इंडिया के 1 नए विमान का ऑपरेशन शुरू हाे गया। इंडिगो ने हैदराबाद-पटना हैदराबाद की नई उड़ान शुरू की है।

 6 ई 6851 नंबर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन हैदराबाद से शाम 5.20 बजे पटना पहुंचेगी और 6 बजे वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। यह विमान वाया रांची उड़ान भरेगी। इंडिगो की दिल्ली के लिए 6ई 2614 दिल्ली रात 9.05 बजे पहुंचेगी और 9.55 बजे वापस दिल्ली के लिए 6ई 2724 बनकर उड़ान भरेगी।

दूसरे राज्यों में फंसे बिहार के लोगों को लाने के लिए पांच जोड़ी नई फ्लाइट ऑपरेट की जाएगी। इंडिगो की चेन्नई 6ई 183 दिन में 3.30 बजे पटना लैंड करेगी और शाम 4 बजे वापस चेन्नई के लिए विमान संख्या 6 ई 757 बनकर उड़ जाएगी। 

इसी तरह 6ई 154 हैदराबाद से दिन में 1 बजे पटना पहुंचेगी और 1.40 बजे वापस हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। वहीं दूसरी तरफ एयर इंडिया ने हैदराबाद व बेंगलुरु के लिए नई विमान सेवा शुरू की है।

 एयर इंडिया की फ्लाइट  एआई 567 हैदराबाद से शनिवार को तथा मंगलवार को चेन्नई से उड़ान भरकर शाम 6.45 पटना पहुंचेगी और रात 8.15 बजे वापस लौटेगी।

एयर इंडिया की तरफ से ही एआई 573 बेंगलुरु से 8 बजे सुबह उड़ान भरेगी और 10.05 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से दिन 11 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.35 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

 इंडिगाे की चेन्नई-पटना-चेन्नई 6ई183/ 757 चेन्नई से दोपहर 3.30 बजे पटना आयेगी और शाम चार बजे चेन्नई के लिए वापस उड़ेगी। यह सप्ताह में केवल दो दिन गुरुवार और शनिवार को यह ऑपरेट करेगी।

इंडिगाे की ही अहमदाबाद- पटना - रांची 6ई 6851 अहमदाबाद से शाम 5.20 बजे पटना आएगी और शाम 6.10 में पटना से रांची के लिए रवाना हाेगी। 

यह सप्ताह में चार दिन सोम, बुध, शुक्र और रविवार को ऑपरेट करेगी। इंडिगाे की दिल्ली- पटना -दिल्ली 6ई 2614/2724- रात  दिल्ली से पटना रात 9.05 बजे लैंड करेगी और और 9.55 बजे वापस दिल्ली जाएगी।