2020/07/27

पुलिस को देखकर बगैर मास्क लगाये घूम रहे युवक ने डर से अपने नाक पर बांध लिया पत्नी का पेटीकोट ,हंसते -हंसते पागल हो गये पुलिसकर्मी

मध्य प्रदेश के दमोह में रविवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला जिसे देखने के बाद पुलिसकर्मी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते हर रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन होता है. इस दौरान घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी है. नियम लागू कराने के लिए दमोह जिले के बांदकपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहर निकले लोगों को पुलिस रोककर पूछताछ कर रही थी.

मास्क न पहनने वालों पर पुलिस जुर्माना भी लगा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार एक शख्स जब वहां से गुजरा तो उसने दूर से पुलिस वालों को बिना मास्क पहने लोगों का चालान काटते देख लिया. 

पुलिस बैरिकेडिंग पर इस शख्स के पहुंचते ही वहां मौजूद अन्य लोगों और ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों की हंसी छूट गई. हालांकि पुलिस ने उसे वहां से बिना जुर्माने का जाने दिया, लेकिन मुंह पर पेटीकोट बांधे इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान रह गया.फोटो और वीडियो तेज़ी से वायरल होने लगे. 

उस शख्स ने अपनी बाइक रोकी और थैले में से पत्नी का पेटीकोट निकाल कर नाड़े से चेहरे पर बांध लिया. इससे उसकी नाक और मुंह दोनों ढंक गए.