2020/07/27

बड़ी खबर-6 युवकों ने मिल कर किया 24 साल की महिला का गैंगरेप, केस दर्ज

Rajasthan के धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय महिला के साथ 6 युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुुु सार पीड़िता को आरोपी बीते शनिवार को धौलपुर शहर से गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले आए थे. आरोपियों ने उसके बाद शनिवार की रात में सुनसान जगह पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया है.

पीड़िता ने रविवार को परिजनों को अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया. जिसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए. पीड़िता को साथ लेकर परिजनों ने रविवार की शाम को सैपऊ थाना पुलिस के समक्ष नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

 Police के समक्ष दर्ज कराए गए प्रकरण में पीड़िता ने बताया कि वह 25 जुलाई 2020 की शाम को धौलपुर शहर से खरीदारी कर घर वापस लौट रही थी. लेकिन शहर में पड़ोसी गांव के दो युवक उसको मिल गए. जो पीड़िता को बोलेरो गाड़ी में बिठाकर गांव छोड़ने की बात कह कर ले आए.