महना गांव निवासी 14 वर्षीय फातमा खातून एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी. उसे 15 वर्षीय अमित शर्मा से प्यार हो गया था. दोनों की मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि दोनों ने एक साथ जीने मरने की ठान ली.
बताया जा रहा कि जब परिवार ने दोनों को साथ रहने की इजाजत नहीं दी तो, लड़की ने अपने घर में दुपट्टे के फंदे से झूल कर जान दे दी. वहीं लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्म हत्या कर ली. पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।