2020/07/27

बड़ी खबर-साउथ एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ भर्ती

DESK-साउथ इंडियन एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन सौभाग्य से उन्हें बचा लिया गया है. विजयलक्ष्मी ने इससे पहले कई वीडियोज सोशल मीडिया पर डाले थे जिसमें उन्होंने कहा था कि सोशल मीडिया के सहारे उन्हें काफी बुली किया जा रहा है जिसके चलते वे भारी तनाव में हैं. 

वही रविवार को उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि उन्होंने कुछ ब्लड प्रेशर की दवाईयां खा ली हैं जिससे उनका ब्लड प्रेशर कम होता चला जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.विजय लक्ष्मी चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है

उन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा, ये मेरा आखिरी वीडियो है. मैं पिछले चार महीनों से सीमान और उसके पार्टी के लोगों के चलते बहुत ज्यादा तनाव में हूं. 

मैंने बहुत कोशिश की कि मैं अपने परिवार के लिए जिंदा रहने की कोशिश करूं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. मुझे हरि नादर ने मीडिया में बहुत ज्यादा अपमानित किया है. मैंने ब्लडप्रेशर की गोलियां खा ली हैं. कुछ समय में मेरा ब्लड प्रेशर एकदम कम हो जाएगा और मेरी मृत्यु हो जाएगी.