2020/07/27

समस्तीपुर में कोरोना से एक युवक कि मौत फिर मिले 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

BIHAR-समस्तीपुर निवासी कोरोना पॉजिटिव रिटायर्ड बैंक कर्मी शिवजी पासवान की पटना में मौत हो गई। मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे होम आइसोलेशन में थे। शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर पटना ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। दलसिंहसराय के लोकनाथपुर गंज वार्ड 12 निवासी सेवानिवृत्त एसबीआई बैंक अधिकारी कोरोना मरीज की रविवार को पटना इलाज के दौरान मौत हो गई.

वहीं रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 34 नए मामले सामने आए।
इसमें समस्तीपुर, पटोरी, विभूतिपुर, मोहिउद्दीनगर, सरायरंजन, पूसा, रोसड़ा, शिवाजीनगर व वारिसनगर में रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से पॉजिटिवि मरीजों के संपर्क, कंटेनमेंट जोन, लक्षण वाले लोगों को कोविड-19 का जांच किया गया। 

इनमें समस्तीपुर के 14, पूसा के छह, मोहिउद्दीनगर के चार, विभूतिपुर के तीन, रोसड़ा व सरायरंजन के दो-दो, वारिसनगर, शिवाजीनगर व पटोरी के एक-एक व्यक्ति संक्रमित बताए गए है। सभी की रिपोर्ट स्वास्थ्य प्रशासन ने जारी की है। इसकी पुष्टि डीपीआरओ ने की है।

इस तरह से जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 933 हो गई है। इसमें से 14 की मौत हो चुकी है, जबकि 480 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इससे अब जिले में 439 एक्टिव मरीज बचे हैं।