2020/07/23

बड़ी खबर-कोरोना पॉजिटिव युवती के साथ डॉक्टर ने किया रेप पुलिस ने किया अरेस्ट

DESK-ALIGARH- दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. 

28 वर्षीय युवती से अस्पताल के डॉक्टर पर ही दुष्कर्म का आरोप है. युवती गाजियाबाद के एक निजी बैंक में काम करती है और  Ghaziabad में कोरोना की पुष्टि होने पर Aligarh के दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी.

युवती 19 जुलाई से अस्पताल में भर्ती है. बताया जा रहा है कि आरोपी डॉक्टर देर रात महिला वॉर्ड में युवती की चेंकिंग के बहाने गया और घटना को अंजाम दिया.

युवती के परिजनों ने जब पुलिस से शिकायत की तो अस्पतास प्रशासन में हड़कम्प मच गया. इस सूचना पर पुलिस व एसीएम रंजीत सिंह मौके पर दीनदयाल जिला अस्पताल पहुंच गए और कई घंटे जांच में जुटे रहे. 

थाना क्वार्सी की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि अस्पताल के अधिकारी मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए. पीड़िता के परिजनों ने जब थाना क्वार्सी में लिखित सूचना दी, तो मामला खुलकर सामने आया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

DM चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि अस्पताल के अंदर दुराचार का मामला है. कोविड 19 से पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है.

DM ने पूरे मामले की जांच सीएमओ भानु प्रताप सिंह कल्याणी को सौंपी है. उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं पुलिस पीड़िता से भी पूछताछ कर रही है. पीड़िता का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया जा रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही