2020/07/24

समस्तीपुर में दहेज के लिए महिला की मर्डर जांच में जुटी पुलिस

BIHAR-SAMASTIPUR-मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मन्नीपुर गांव में बुधवार की रात्रि एक नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था मे मृत्यु हो गई है। 

वहीं मृतका की पहचान मन्नीपुर सारी टोले  गांव निवासी सुजीत कुमार की पत्नी अंजलि भारती  ( 20 वर्ष)  के रूप में की गई है। वहीं मथुरापुर ओपी मे इसकी एक प्राथमिकी मृतका के पिता खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र की सबलपुर गांव निवासी रंजीत प्रसाद सिंह ने दर्ज कराई है। 

बताया है कि मैं अपने पुत्री का शादी एक वर्ष पूर्व मन्नीपुर गांव निवासी राजकुमार महतो का पुत्र सुजीत कुमार के साथ हिंदु रीति रिवाज के साथ किया था। 

वहीं शादी के बाद से ही बाइक व तीन लाख रुपए की मांग करने लगा। नहीं देने पर हमारे पुत्री के साथ मारपीट व प्रताड़ित करने लगे व जान से मारने की धमकी देते रहते था।

ओपी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ हीं अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।