BIHAR-समस्तीपुर- विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत, वार्ड संख्या- 2 के साकर टोल(पासवान टोला) में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नवयुवकों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ बाबा सलेश का पूजा किया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस पूजा स्थल पर आकर जो भी व्यक्ति जो मन्नत मांगते हैं। उनकी मन्नत बाबा सलेश पूरा करते हैं। लॉकडाउन के कारण इस वर्ष पूजा साधारण ढंग से की गई। संवाददाता के द्वारा पूछे जाने के बाद पूर्व भगत मुंशी भगत ने कहा कि 200 वर्षों से यहां पूजा हो रही है।
इस दरबार से कोई भी व्यक्ति खाली हाथ वापस नहीं लौटता है। वहीं वर्तमान भगत शत्रुघ्न भगत ने ने बताया कि सरकार के द्वारा लगी लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूजा संपन्न की गई है। साथ ही भजनी चंदेश्वर पासवान ने बताया कि समाज के सभी व्यक्तियों के सहयोग से हम सभी हर वर्ष इसी तरह से पूजा का आयोजन करते हैं। जैसे पूर्व 200 वर्षों से करते आ रहे हैं।
मौके पर पूजा समिति के सदस्य प्रमोद कुमार पासवान, खूखनू पासवान, राम पुकार पासवान, सजन कुमार, जय जय राम राय, दिनेश राय, पवितर पासवान, दिनेश राय, राजन कुमार, श्रवण कुमार, अनिल पासवान, तारकेश्वर पासवान, मुकेश कुमार, टुनटुन पासवान, सिकंदर पासवान, शिवजी पासवान, तारकेश्वर पासवान, भिखर पासवान, राजकुमार,अमरेश पासवान,रामचंद्र पासवान आदि मौजूद थे। आगे ग्रामीणों ने बताया कि इस पूजा में दूर-दराज गांवों एवं समस्तीपुर, दरभंगा सहित कई जिले के लोग आते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं। बाबा सलेस सभी श्रद्धालुओं मन की इच्छा को पूर्ण करते हैं।
रिपोर्ट-संजय कुमार सिंह