बिहार समस्तीपुर जिला रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जो सोमवार की रात लगभग 11:00 बजे बिजली short circuit से भयंकर आग लग गई काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन अंदर में रखे सामान लाखों के नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।
Samsung plaza में लगे आग को काफी मशक्कत के बाद सुबह 04 बजे काबू पाया गया.दुकान के अंदर का सारा सामान व फर्नीचर राख.
रोसड़ा शहर के महावीर चौक के पाससैम संग प्लाजा में अचानक भीषण आग लग गई। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों ने दुकान से घुआं उठते देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस,फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को फोन कर दिया।
सूचना पर दुकान मालिक के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मकसद से आग पर काबू पा लिया।आग इतना भयंकर था की दुकान के अंदर वाला सामान सब जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड आग लगने के अन्य कारणों की जांच कर रही है।आग से जले बिजली के तार जैसे ही दुकान का शटर खोला तो आग और भंयकर हो गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि सड़क के बीचों बीच गुजर रही बिजली की तारें भी जल गई। जिसके बाद बिजली विभाग को क्षेत्र में सप्लाई ठप करनी पड़ी।
संतोष कुमार की रिपोर्ट