बिहार-समस्तीपुर- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत, वार्ड संख्या- 10 निवासी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(सेकुलर) पार्टी के दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी को सोशल मीडिया यानी फेसबुक के माध्यम से फेसबुक यूजर अमन चौधरी राज के द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जिसकी लिखित शिकायत आवेदन द्वारा पार्टी जिला अध्यक्ष चौधरी ने पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, डीएसपी रोसड़ा एवं थाना प्रभारी विभूतिपुर से किया है।अपने दिए गए आवेदन में जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा है कि दिनांक- 25 जुलाई एवं 26 जुलाई 2020 को मेरे फेसबुक आईडी सुजीत चौधरी के नाम से है। जिस पर अज्ञात व्यक्ति का फेसबुक आईडी अमन चौधरी राज के नाम से है।
जो भद्दी-भद्दी गाली देते हुए, गोली मार देने का धमकी दे रहा है तथा बोला है कि लॉकडाउन समाप्त होने के पश्चात तुमको जान से मार देंगे। जान- माल की सुरक्षा का गुहार लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, डीएसपी एवं थाना अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष चौधरी ने कहा है कि मैं मानसिक रूप और भय से परेशान हूं। इसीलिए अविलंब उचित कार्रवाई किया जाए।
संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट