2020/07/25

नेपाल पुलिस ने सीमा क्षेत्र में फिर की फायरिंग, महिला और बच्चे को बंधक बनाया

BIHAR-भारत व नेपाल के बीच सीमा पर तनाव  बढ़ा हुआ है। बिहार में नेपाल सीमा पर हाल के दिानों में तनाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास का है, जहां Nepal Police ने एक महिला और उसके बच्चे को बंधक बना का पीटा, फिर विवाद बढ़ा तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया।

घटना पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास हुई। वहां भारत-नेपाल सीमा के पास एक स्‍थानीय महिला पशु चारा के लिए घास काटने गई थी। नेपाल पुलिस ने उसे रोका। जब महिला ने भारतीय क्षेत्र में होने का हवाला दिया तो नेपाल पुलिस ने उसे व साथ में रहे उसके बच्‍चे को पकड़ लिया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की।

घटना की जानकारी होने पर वहां भारतीय क्षेत्र के ग्रामीण जुट गए। इस मामले में ग्रामीणों व नेपाल पुलिस के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर नेपाली नागरिक भी जुटने लगे। इसके बाद नेपाल पुलिस ने हवाई फायरिंग कर कर दी।घटना से सीमा पर तनाव बढ़ गया।