2020/07/25

बिहार में शादीशुदा महिला को स्कॉर्पियो में बैठाया और 5 किलोमीटर दूर ले जाकर किया रेप

BIHAR-ARARIYA-22 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है की महिला अपने घर मटियारी वार्ड नं 8 से अपने ससुराल अचरा जा रही थी। 

ससुराल जाने के क्रम में सुबह 7 बजे के लगभग बथनाहा ओपी क्षेत्र के पंचवटी चौक पर एक स्कॉर्पियो चालक ने बथनाहा बिरपुर चौक तक छोड़ने की बात कह कर महिला को गाड़ी में बैठा लिया।

चालक 8 बजे के लगभग बीरपुर चौक पर महिला को छोड़कर वापस चला गया। लेकिन कुछ ही देर के बाद चालक ने आकर पुनः महिला को यह कहा कि गाड़ी में बैठो। हम तुम्हें अचरा तक छोड़ देते हैं। इसके बाद पांच किलोमीटर दूर ले जाकर महिला के साथ दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस के पूछताछ के क्रम में महिला ने कहा की वह अपने मायके अचरा पति के द्वारा भेजे गए रुपए लेने ठेकेदार के पास जा रही थी। बताया जाता है कि महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। मजदूरी से होने वाले आए को को ठेकेदार के खाते में भेजता है। जिसे लेने महिला शुक्रवार को सवेरे अपने मामी के साथ घर से निकली थी।

बताया जाता है कि चालक को महिला जानती थी। जान पहचान होने के कारण महिला विश्वास कर गाड़ी में बैठ गई। लेकिन चालक और चालक के साथ एक व्यक्ति और ने महिला को काफी देर घुमाया फिर बथनाहा बस्ती से पूरब डुमरिया स्थित मिडिल स्कूल के पास पहुंचे। जहां मटियारी निवासी सुधीर कुमार पासवान तथा विकास कुमार पासवान ने महिला के साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है।

Input-bhaskar