2020/07/25

अस्पताल में भर्ती हुई कोरोना संक्रमित, डॉक्टर ने की रेप की कोशिश पुलिस ने किया अरेस्ट

DESK- पूरे देश भर में कोरोनावायरस को लेकर लॉक डाउन हैं।एक मामला उत्तर प्रदेश से आ रहा हैं।यूपी में अलीगढ़ के दीनदयाल सरकारी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज ने डॉक्टर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है. 

पीड़ित लड़की गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करती है. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वो अपने गृह जिले आ गई थी, जहां 19 जुलाई को उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. लड़की की शिकायत के बाद आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया है.